{"_id":"5b6f23ca4f1c1bde258b46a5","slug":"201534010314-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोर पकड़े गए, सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चोर पकड़े गए, सामान बरामद
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोप में दो पकड़े गए
छावनी पुलिस ने अमोढ़ा चोरी का पर्दाफाश का दावा किया
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी। क्षेत्र के अमोढ़ा कस्बे में सात अगस्त को हुई चोरी का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश किया है। पुलिस चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
पुलिस के मुताबिक अमोढ़ा कस्बे में सात अगस्त को हरीश गुप्ता की ज्वेलरी की दुकान में उस समय चोरी हो गई जब वह कांवड़ यात्रा में गए थे। पुलिस ने हरीश गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को देर शाम मुखबिर की सूचना पर छावनी पुलिस ने रामरेखा पुल के पास दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अमोढ़ा में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपी मटालू उर्फ नाजिर निवासी अमोढ़ा के पास से 520 रुपये, दो जोड़ी बिछुआ, एक जोड़ी पायल बरामद किया गया। दूसरे आरोपी उस्मान निवासी गांव वैरागपुर थाना दुबौलिया के पास से 280 रुपये और दो जोड़ी पायल तथा एक जोडी बिछुआ बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी नाजिया निवासी अमोढ़ा पुलिस की पकड़ से दूर है।