{"_id":"5b5f58744f1c1b05468b4fb9","slug":"201532975220-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओड़वारा के पास ट्रेन से कटा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओड़वारा के पास ट्रेन से कटा युवक
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ओड़वारा के पास ट्रेन से कटा युवक
22 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं
दुर्घटना स्थल के पास मिली साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो
ओड़वारा। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्लास्टिक काम्प्लेक्स चौकी क्षेत्र में ओड़वारा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की ट्रैक पर टुकड़ों में लाश मिली है। शिनाख्त नहीं हो पाने से पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लोगों ने बस्ती और ओड़वारा रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 197ष् से 200 मीटर पश्चिम अप ट्रैक पर दो टुकड़े में युवक की लाश देखी। थोड़ी ही देर में काफी भीड़ जुट गई। युवक के कटने की जानकारी पर थोड़ी ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। युवक की जेबों की तलाशी में किसी तरह का कोई पहचान पत्र नहीं मिला। आसपास के लोगों से भी शिनाख्त कराने की कोशिश हुई। हालांकि, घटना स्थल से कुछ दूरी पर साइकिल पड़ी मिली है, जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि वह आसपास के किसी गांव का रहने वाला था। प्लास्टिक काम्प्लेक्स चौकी प्रभारी हरे कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि सामान्य कद, काठी के सांवले रंग के युवक की उम्र 22 वर्ष होगी। नीली जींस और क्रीम कलर की धारीदार शर्ट पहन रखी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके चलते पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है।