फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बाउंस हुआ चेक,जौहरी पर एफआईआर

बाउंस हुआ चेक,जौहरी पर एफआईआर

Sun, 30 Jul 2017 05:30 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
बाउंस हुआ चेक,जौहरी पर एफआईआर
बस्ती। पुरानी बस्ती के स्वर्ण व्यवसाई ने फैजाबाद के होलसेलर को तीन का चेक देकर चांदी खरीद लिया। मगर एकाउंट में रुपये न होने की वजह से बैंक में चेक बाउंस हो गया। इसकी शिकायत करने पर बजाए पेमेंट करने के व्यवसायी फैजाबाद के डीलर को धमकी देने पर उतर आया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर रविवार को पुरानी बस्ती पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फैजाबाद के कैंट थाना क्षेत्र के नियामा गौरा पट्टी निवासी संदल मेहता सोने-चांदी का थोक व्यवसाय करते हैं। उनका कहना है कि पहली मार्च 2017 को उनके पास पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के मंगल बाजार निवासी सुनील सोनी पहुंचे। शहर में अपनी बड़ी दुकान होने की बात बताकर सोने-चांदी के करीब तीन लाख रुपए के जेवर उधार ले लिया। आरोप है कि सुनील ने जानबूझकर फर्जी चेक दिया था। उसे बैंक में भुगतान के लिए लगाया तो बाउंस हो गया। संदल का कहना है कि उसने जब पूछताछ की तो सुनील सोनी धमकी देने लगे। प्रभारी एसपी नरेेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि गहन तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed