फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 youth sank, 1 found unconcious

घाघरा में दो युवक डूबे, एक अचेत मिला

Thu, 21 Jun 2018 11:53 PM IST
basti
basti Updated Thu, 21 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
2 youth sank, 1 found unconcious
नदी के किनारे जुटे लोग। - फोटो : amar ujala
छावनी/विक्रमजोत। अंत्येष्टि में गए दो युवक शवदाह के बाद घाघरा नदी में नहाने उतरे। दोनों तैरते हुए गहरे पानी में डूब गए।  साथ के लोगों ने तलाश कर एक युवक को अचेतावस्था में बाहर निकाला। उसे फैजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि देर रात तक गोताखोर दूसरे युवक की तलाश में लगे रहे। हादसा छावनी थाना क्षेत्र के वीडी बांध के 10 नंबर ठोकर पर गुरुवार शाम करीब छह बजे हुआ। 
विज्ञापन

संग्रामपुर गांव के द्वारिका यादव का दाह संस्कार घाघरा नदी के तटबंध के पास हो रहा था। संग्रामपुर के ही बब्बू यादव (18) पुत्र तिलकराम और लल्लू (20) पुत्र वेद प्रकाश शर्मा नदी में नहाने अन्य लोगों के साथ उतरे थे। नहाने के दौरान ही दोनों युवक बीच धारा में चले गए। अधिक गहराई में पहुंचते ही दोनों डूबने लगे। बचाने की गुहार पर बाकी लोग उनकी तरफ पहुंचे और डायल 100 पर भी तत्काल सूचना दी। तैर कर जब तक लोग बीच धारा तक पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। बब्बू और लल्लू दोनों धारा में लापता हो गए। घटनास्थल पर दल-बल के साथ पहुंचे छावनी थाना प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने नाव से छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद अचेतावस्था में लल्लू को पानी से निकाला लिया गया। पुलिस ने उसे फैजाबाद के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर आसपास के गांवों के लोग भी घाट पर जुट गए। छावनी पुलिस स्थानीय तैराकों की मदद से नाव से जाल, कांटा और रस्सी के झाबे से देर रात तक पानी में बब्बू की तलाश में जुटी रही। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सरोज व एसआई राजाराम यादव भी एसओ के साथ मौके पर डटे रहे। देर रात तक कोई कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed