{"_id":"5aa964d34f1c1b8f778b5662","slug":"2-ticket-hackers-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़े तत्काल टिकट के हैकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्थे चढ़े तत्काल टिकट के हैकर
Wed, 14 Mar 2018 11:37 PM IST
basti
basti
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ के हत्थे चढ़े हैकर।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बस्ती। आईआरसीटीसी की साइट हैक करके तत्काल टिकट बनाने वाले गिरोह के दो गुर्गे बुधवार को आरपीएफ टीम के हत्थे चढ़ गए। मंडल सुरक्षा अधिकारी को मिली सूचना पर सक्रिय आरपीएफ बस्ती इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव की टीम ने गोंडा जिले के खोड़ारे थाने के निवासी दोनों हैकरों को अलग-अलग स्थान से पकड़ा। इसमें मन्नीजोत निवासी मोहम्मद फिरोज को उसके जनसेवा केंद्र से और एमके ट्रवेल्स नाम से ट्रवेल एजेंसी चलाने वाले घारीघाट के अवसानी बुजुर्ग निवासी अजय कुमार वर्मा को उसके दफ्तर से गिरफ्त में लिया गया। इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि मंडल सुरक्षा अधिकारी साइरी सिद्दीकी के निर्देश पर जब छपा मारा गया तो इन्हें फर्जी आईडी पर तत्काल टिकट बनाकर मनमाने दाम पर बेचते पकड़ा। टीम ने उनके लैपटॉप, प्रिंटर, रिजर्वेशन टिकट, मोबाइल फोन जब्त कर लिया। साथ ही 62 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों से पूछताछ करके उनके गिरोह के बाकी सहयोगियों की जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।