{"_id":"58372b614f1c1b313513b573","slug":"2-killed-including-a-child-4-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची सहित 2 की मौत, 4 गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची सहित 2 की मौत, 4 गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र मे मनौरी चौराहे के पास बोलेरो और ट्रक के भिड़त मे घायल महिला जिला अस्पताल से रिफर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के बीच बृहस्पतिवार को वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के मनौरी चौराहे के पास ट्रक से हुई भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार 10 दिन की बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो में सवार बाकी छह लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर होने के बाद लखनऊ ले जाते समय रास्ते में 50 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ दिया। चार अन्य लोगों को भी प्राथमिक इलाज के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के मोगलपुर के रहने वाले राजमणि चौबे के परिवार की एक बच्ची की हालत खराब थी। उसके इलाज के लिए परिवार के कई लोग बोलेरो में सवार होकर बस्ती आ रहे थे। सुबह घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता बेहद कम थी। करीब साढ़े सात बजे मनौरी चौराहे से डुमरियागंज रोड पर कुछ दूर पहले ही बोलेरो सामने से पहुंचे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। बोलेरो में सवार राजमणि पाठक (65), गणेश पाठक (64), सुनीता देवी (32) पत्नी अखिलेश पाठक, ममता पाठक (20) पत्नी संतोष पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मुकामी पुलिस, चीता मोबाइल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संतोष पाठक को भी चोटें आईं । पुलिस ने बच्ची व महिला दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया।