फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 girls drowned in canal

दो बालिकाएं नहर में डूबीं, एक की मौत, दूसरी की खोज

Fri, 07 Jun 2019 12:08 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 07 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
2 girls drowned in canal
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
सल्टौआ। बच्चों के साथ नहर में बृहस्पतिवार शाम नहाने गई उकड़ा निवासी आठ वर्षीय पायल गहरे पानी में समा गई। देर रात तक कहीं कोई पता नहीं चला।  अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह पुलिस फिर से खोजी अभियान शुरू करेगी। 
विज्ञापन

उकड़ा गांव के मानिकचंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ी बेटी पायल कक्षा तीन में पढ़ती है। परिवारवालों के मुताबिक शाम करीब पांच बजे गांव के पीछे स्थित सरयू नहर में बच्चों के साथ नहाने गई थी। नहाते वक्त वह फिसलकर गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ गए बच्चे शोर मचाने लगे और गांव के लोगों को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक पायल की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पायल के साथ अनहोनी की आशंका से परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन


नहर में गिरी बालिका, डूबने से मौत

रुधौली। बकरी चराने गई बालिका अनियंत्रित होने से सरयू नहर में गिर गई। शोर मचाने पर जुटे लोग जब तक उसे बाहर निकालते तब तक मौत हो चुकी थी। घटना बृहस्पतिवार को भिटिया कला में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के नूर मोहम्मद की तीन बेटियां हैं। इसमें से दूसरे नंबर की साहिबा खातून (10) गांव के बच्चों के साथ बकरियों को चराने सरयू नहर के किनारे गई थी। साथ गए बच्चों के मुताबिक वह नहर के पास बने पुल पर बैठी थी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। उसे डूबते देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक ग्रामीण पहुंचते वह डूब चुकी थी। काफी तलाश के बाद साहिबा का पता नहीं चलने पर ग्रामीणों ने नगहरा के पास बने बड़े पुल के पास जाल लगा दिया। राहुल चौधरी, अमन चौधरी, मो. आवेश नहर में कूद गए और किशोरी को खोजबीन में जुट गए। काफी प्रयास के बाद घटनास्थल से करीब बीस मीटर की दूरी पर साहिबा की लाश मिली। परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मार्ग दुर्घटना में घायल की मौत
सल्टौआ। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला मधुवन निवासी अमित कुमार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। अमित सोमवार रात लगभग 8:30 बजे भिरिया से अपने घर लौट रहा था। अमरौली शुमाली रामनगर पड़ाव के निकट ही पहुंचा था कि बाइक से टकराकर घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed