फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक से बरामद हुआ अवैध केमिकल, फैक्ट्री भी पकड़ाई

ट्रक से बरामद हुआ अवैध केमिकल, फैक्ट्री भी पकड़ाई

Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुआ अवैध केमिकल, फैक्ट्री भी पकड़ाई
ट्रक से बरामद हुआ अवैध केमिकल, फैक्ट्री भी पकड़ाई
विज्ञापन

ट्रक में 92 तो फैक्ट्री में 508 ड्रम केमिकल बरामद, सीज
जांच में जुटा प्रशासन, मौके पर डीएसओ व पुलिस की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के हर्रैया-बभनान मार्ग पर इटवा कुनगाई गांव के निकट ट्रक में भरा केमिकल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ट्रक से 92 ड्रम केमिकल बरामद हुआ। चालक व एक अन्य से पूछताछ में केमिकल फैक्ट्री के संचालन का खुलासा हुआ, जहां डीएसओ रमन मिश्र व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। यहां 508 ड्रम अवैध केमिकल बरामद हुआ है। फैक्ट्री को डीएसओ ने सीज कर दिया।

पैकोलिया थानाध्यक्ष संजय कुमार उक्त मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक ट्रक उनके बगल से गुजरा, जिससे दुर्गंध उठ रही थी। थानेदार ने गाड़ी रोकवा ली। चालक देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया चौबे निवासी जनार्दन यादव व गाड़ी में मौजूद हर्रैया थाना क्षेत्र के जमुनहां कला गांव निवासी रामकुमार गुप्ता से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में केमिकल का कोई अभिलेख दोनों नहीं दिखा सके, जिस पर पुलिस ट्रक को थाने ले आई। इसके तत्काल बाद थानेदार ने पुलिस अधिकारियों व डीएम डॉ. राजशेखर को इसकी सूचना दी। डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ल, सीओ कलवारी अरविंद वर्मा मय दलबल मौके पर पहुंचे। पूछताछ में चालक ने उक्त केमिकल जीतीपुर स्थित मां सम्मय माता कोमा केमिकल्स का होना बताया। इसके बाद टीम मौके पर रवाना हो गई। यहां फैक्ट्री पर छापा मारा गया, तो ड्रम में भर कर रखा गया केमिकल, गंधक व उपकरण बरामद हुए। टीम ने फैक्ट्री को सीज कर दिया। डीएसओ रमन मिश्र ने बताया कि फैक्ट्री से बरामद केमिकल व अन्य सामग्री का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। यह कौन सा केमिकल है, जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल, फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed