फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   छत की कुंडी से विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

छत की कुंडी से विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
छत की कुंडी से विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
संतकबीर नगर के लिए भी
विज्ञापन

फोटो
पंखे से लटककर विवाहिता ने लगाया फंदा, मौत
ससुराल और मायके पक्ष ने 12वीं में फेल होने को कारण बताया
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के डीहीखास गांव में 20 वर्षीय विवाहिता का शव रविवार सुबह छत की कुंडी से लटका मिला। ससुराल और मायके वालों ने 12वीं में फेल होने से तनाव के चलते खुदकुशी की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीहीखास गांव के राम हजूर के बेटे अंगद का विवाह 10 मार्च 2018 को संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के उजरौटी गांव निवासी राम चेत की 20 वर्षीय बेटी कुसुम से हुआ था। जिस समय कुसुम की शादी हुई थी उस समय वह 11वीं की छात्रा थी। शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखी। इस बार 12वीं की परीक्षा देने मायके गई थी। परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ दिन पहले ही ससुराल डिहीखास आई। परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो कुसुम फेल हो गई। इसके बाद रोने-चिल्लाने लगी। लोगों के लाख समझाने के बाद भी गुमसुम रहने लगी। पति अंगद सहित ससुराल के सभी लोगों ने समझाया-बुझाया। अगले वर्ष फिर परीक्षा दिलाने की बात कही। मेहनत से पढ़ने और संसाधन मुहैया कराने को कहा, जिससे अगले वर्ष पास होने का यकीन भी दिलाया। लेकिन फेल होने के बाद से ही कुसुम तनाव में रहने लगी। रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पंखे की कुंडी में दुपट्टा बांधकर फंदे से लटक गई। जब तक लोगों को जानकारी होती उसकी मौत हो चुकी थी। कुसुम की मां शारदा रो-रोकर कहती रही कि बेटी पढ़ाई में फेल हो गई, इसी अफसोस में जान दे दी। थानाध्यक्ष लालगंज ने बताया कि मृतका के पिता रामचेत ने तहरीर दी है। लिखा है कि मेरी बेटी इंटरमीडिएट में फेल होने की वजह से अवसाद में थी जिसके चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना में किसी का कोई दोष नहीं है। फिर भी सत्यता की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed