{"_id":"59a6ff7c4f1c1b58738b47e3","slug":"191504116604-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... दिन दहाड़े 1.20 लाख की लूट,दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... दिन दहाड़े 1.20 लाख की लूट,दहशत
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े 1.20 लाख की लूट, दहशत
बस्ती।
बुधवार की दोपहर ढाई घंटे के भीतर बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। ताबड़तोड़ हुई दोनों घटनाओं से आम लोगों में दहशत फैल गई। हमेशा की तरह घटना के बाद पहुंची पुलिस घंटों लकीर पीटती रही लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। पहली घटना हर्रैया थाने के संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग पर खैरी के पास ऑटो सवार महिला के साथ हुई। बाइक सवार बदमाशों ने आटो रोककर पर्स छीन लिया, जिसमें 40 हजार रुपये और कागजात थे। जबकि दूसरी घटना नगर थाने के माड़न जाने वाले रास्ते पर हुई। इसमें भी बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए बदमाश रौंसिंहापार चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 80 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि दोनों घटनाओं में पुलिस माकूल कार्रवाई कर रही है।
घटना-एक
सरेराह ऑटो सवार महिला से 40 हजार लूट
महराजगंज। हर्रैया थाने के संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग पर स्थित खैरी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह ऑटो सवार महिला का पर्स छीन लिया। इसमें 40 हजार नकदी के अलावा मोबाइल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य कागजात रखे थे। छीना-झपटी में विवाहिता ऑटो से गिरकर घायल भी हो गई। सीओ हर्रैया सतीश सिंह के अनुसार परशुरामपुर थाने के जमौलिया पांडेय निवासी बब्बू पाल दिल्ली में ठेकेदारी करते हैं। उनकी पत्नी पुनीता अपने मायके हर्रैया थाने के थारूपुर आई है। पुनीता के अनुसार एक जमीन का बैनामा कराने बुधवार को एसबीआई हर्रैया में रुपये निकालने गई। वापसी में ऑटो से संसारीपुर तक आईं और वहां से दूसरी ऑटो से थारूपुर जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे खैरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। वे पुनीता का बैग छीनने लगे। बैग बचाने की कोशिश में पुनीता ऑटो से गिरकर चोटिल हो गई। इसके बाद हाथ आया बैग लेकर बदमाश पैकोलिया की तरफ लेकर फरार निकले। बैंक से निकाली गई फुटेज में महिला ने दो युवकों की पहचान की है।
घटना-दो
ग्राहक केंद्र संचालक से 80 हजार लूटे
बस्ती। नगर थानाक्षेत्र के माड़न रोड पर रौंसिंहापार के निकट बाइक सवार बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से 80 हजार रुपये लूट लिए। उसी गांव के निवासी अजय पुत्र दयाराम का कहना है कि वह बुधवार को नगर बाजार की एसबीआई शाखा से 80 हजार रुपये निकालकर वापस अपने सेवा केंद्र पर जा रहा था। वह नोटों का बंडल बाइक की डिकी में रखकर आने लगा। कुछ दूर पहले नगर की तरफ से आए बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करके उसे रोका। जबरन डिकी खोलवाकर रकम ले ली और वापस नगर की ओर भाग निकले। चौराहे के पास ही सारी रकम लुट जाने से हक्के-बक्के अजय कुमार ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक डीके मिश्र के अलावा अन्य पहुंच गए और बदमाशों का हुलिया और घटना से संबंधित ब्योरा लिया। माना जा रहा है कि बदमाशों ने एसबीआई शाखा से ही अजय का पीछा किया। पुलिस को भी यकीन है कि कैश काउंटर से ही बदमाशों ने रेकी की होगी। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
फोटो....
सफेद शर्ट पहन कर आए थे बदमाश
होती रही चेकिंग, लूटते रहे बदमाश
लूट की घटना के समय जिले में चल रही थी चेकिंग
अमित श्रीवास्तव/एसएन दुबे
महराजगंज/बहादुरपुर।
बदमाशों का हौसला इन दिनों इतना बुलंद है कि उसे न कानून का डर रहा न पुलिस की हनक काम आ रही है। हर्रैया और नगर में लूट की ताबड़तोड़ दो घटनाओं को अंजाम देकर बदमाशों ने खुली चुनौती दी। दोनों जगह जिस समय घटनाएं हुईं, उस समय चेकिंग चल रही थी। उधर, हर्रैया में बैंक फुटेज देखकर महिला के दो युवकों की पहचान करते ही पुलिस की आंख में चमक आ गई। सफेद शर्ट पहने दोनों बैंक काउंटर पर दिख रहे हैं। उनकी शिनाख्त में एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
ऑटो सवार महिला का कहना है कि वह जिस ऑटो में आई वह संसारीपुर के पास पुलिस पार्टी के सामने से ही गुजरी थी। बाइक सवार बदमाशों के भी उसी रास्ते जाने की बात बताई जा रही है। चेकिंग की परवाह किए बिना आगे बढ़कर लूट को अंजाम देना कई सवाल खड़े करता है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शहर से लेकर कस्बों व ग्रामीण चौराहे-तिराहों पर नाकाबंदी करके जांच पड़ताल की गई लेकिन चार बजे के आसपास नगर बाजार के रौंसिंहापार में भी 80 हजार की लूट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश तमंचा लहराते आराम से भाग निकले।
अपने थाने में भूल गए राह
पुलिस की डिजिटल मैपिंग उस समय धरी की धरी रह गई, जब बुधवार को हर्रैया थाने की पुलिस को थारूपुर गांव खोजने में घंटों लग गए। केशवापुर मछोईयापुल के पास लूट के बाद हरैया थाने को सूचना मिली। वहां से चली गाड़ी पहले त्रिलोकपुर बाजार के पास मुड़ कर रमया गांव के पास भटकती रही। उधर, घटना स्थल पर परेशान महिला और उसकी मदद में खड़े लोग इंतजार करके थक गए। बाद में राहगीरों से पूछते-पूछते पुलिस मौके पर और पीड़िता के घर पहुंच पाई।