फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   होटल और ढ़ाबे में पकड़ी गई 1

होटल और ढ़ाबे में पकड़ी गई 1

Wed, 07 Jun 2017 07:59 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
होटल और ढ़ाबे में पकड़ी गई 1
टैक्स चोरी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्घ प्रशासन और वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को एनएच स्थित ढाबे और होटल में छापा मारा गया। इस दौरान होटल में 11.5 लाख और ढाबा में सात लाख सहित कुल 18.50 लाख रुपये के टैक्स की चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर एसएम पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बुधवार को सबसे पहले विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह ढाबा एवं रेस्टोरेंट पर छापा डाला गया। व्यापार से संबधित कुछ कागजात सीज किए गए। बताया कि यहां पर 11.50 लाख से अधिक के टैक्स की चोरी का मामला सामने आया। इनका सालाना कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक आंका गया। मगर जो विभाग को लगभग 20 लाख का ही कारोबार दिखाया जा रहा है। टीम ने उसके बाद विक्रमजोत के पास होटल अरविंद पैलेस पर छापा मारा। जांच के दौरान कई कागजात सीज किए। बताया कि यहां पर भी बिक्री काफी कम करके दिखाया जा रहा है। लगभग 50 लाख सालाना के सापेक्ष मात्र दस लाख की ही बिक्री दिखाई जा रही थी। यहां पर सात लाख रुपये के टैक्स की चोरी की गई।
विज्ञापन

छापेमारी की इस टीम में डिप्टी कमिश्नर एसएम पांडेय एवं जीएन राय, सहायक आयुक्त आलोक कुमार तिवारी, अशोक कुमार त्रिपाठी व डॉ. घनश्याम मद्घेशिया एवं वाणिज्यकर अधिकारी विपिन कुमार व छेदी लाल शामिल रहे। डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed