{"_id":"5ca3af75bdec2214084ce910","slug":"181554231157-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्टरगंज के बसडिलिया गांव में चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाल्टरगंज के बसडिलिया गांव में चोरों का धावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज के बसडिलिया गांव में चोरों का धावा
चार घरों से ले गए गहने और नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचंद। बेखौफ चोरों ने सोमवार रात चार घरों को निशाना बनाया। बसडिलिया गांव में छत के रास्ते कमरे में घुसे चोर ताला काट कर जेवर, नकदी और महंगे सामान समेट लिए। मंगलवार सुबह पीड़ितों ने वाल्टरगंज पुलिस को मामले की जानकारी दी।
गांव के पूर्व प्रधान तैयब अली की छत से आंगन पहुंचे चोरों ने में दो कमरे का ताला काट दिया। एक कमरे में बोरी में अनाज रखा था, दूसरे कमरे में बेड एवं कुर्सी। अन्य कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे। कोशिश नाकाम होने पर बगल के छत से मौलाना रऊफ के घर में घुस गए। जहां कमरे दो बॉक्स निकाल कर मकान के पीछे सरसों के खेत में ले गए। सामान बिखेर दिया। बॉक्स में रखे 20 हजार नकद ले गए। तीसरा घर रफीकुल्लाह का था। छत से नीचे आकर दो कमरे का ताला तोड़ कर कमरे को खंगाला। एक कमरे में रखी गोदरेज आलमारी का लाकर तोड़कर बेटी, बहू, पत्नी का हार, चेन, कान का झुमका आदि जेवरात उठा लिए। साथ ही आलमारी में रखे 15 हजार रुपये भी समेट लिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इस्तियाक अहमद के छत से नीचे बरामदे में उतरे चोरों के हाथ यहां भी जेवरात लगे। उनके छत पर जेवरात के कुछ डिब्बे पडे़ मिले। सुबह लोगों को जानकारी हो सकी। सूचना पर वाल्टरगंज थाने के एसआई जितेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। एक साथ चार घरों में चोरी और किसी को भी भनक नहीं लगने पर लोग स्तब्ध थे। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।