फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर क्राइम का आरोपी

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर क्राइम का आरोपी

Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर क्राइम का आरोपी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एसबीआई ओझागंज से भोपाल पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के विरुद्ध भोपाल में जालसाजी के तमाम मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

उक्त थाना क्षेत्र के ओझागंज में शनिवार की दोपहर भोपाल की साइबर क्राइम के एसआई मोहित कुमार पहुंचे। यहां उन्होंने हर्रैया थाना क्षेत्र के सर्रैया गांव निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सूरज के खाते में साइबर हैकरों ने लाखों रुपये जमा कराए थे। खाते के आधार पर सर्विलांस टीम ने सूरज का लोकेशन मोबाइल से लेकर खोजा और दो दिनों से कप्तानगंज में ही डेरा जमाए रही।
विज्ञापन

एसओ रोहित प्रसाद ने कहा कि भोपाल पुलिस ने साइबर क्राइम करने के आरोप में सूरज को उठाया है। उस पर लगातार वहां की पुलिस नजर जमाए थी। यहां उच्चाधिकारियों का आदेश लेेने के बाद वहां की पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed