फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   टोल कर्मियों से मारपीट, धरने पर बैठे प्रत्याशी चंद्रमणि

टोल कर्मियों से मारपीट, धरने पर बैठे प्रत्याशी चंद्रमणि

Thu, 09 May 2019 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
टोल कर्मियों से मारपीट, धरने पर बैठे प्रत्याशी चंद्रमणि
फोटो
विज्ञापन

टोल कर्मियों से मारपीट, धरने पर बैठे प्रत्याशी चंद्रमणि
जोनल मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर धरना खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत/महराजगंज। छावनी थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित चौकड़ी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर निर्दल प्रत्याशी से विवाद हो गया। प्रत्याशी चंद्रमणि पांडेय (सुदामा) के प्रचार वाहन के चालक से कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। टोल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चंद्रमणि पांडेय टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए।

बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे निर्दल प्रत्याशी चंद्रमणि पांडेय उर्फ सुदामा अपने काफिले के साथ बस्ती से विक्रमजोत की तरफ जा रहे थे। टोल कर्मियों ने प्रचार वाहन को रोक लिया और टोल टैक्स की मांग करने लगे। समर्थकों और टोल कर्मियों में कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने पर मारपीट होने लगी। प्रचार वाहन चालक दिनेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे निर्दल प्रत्याशी चंद्रमणि पाडेय उर्फ सुदामा को भी टोल कर्मियों ने नहीं बख्शा। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया। मगर अपनी सुरक्षा और टोल कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए निर्दल प्रत्याशी हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। प्रत्याशी ने भाजपा के प्रत्याशी पर उत्पीड़न की कार्रवाई का आरोप लगाया है। कहा कि छावनी थानाध्यक्ष ने मुझे डराया, धमकाया है और चुनाव बाद देख लेने की धमकी दी है। शाम चार बजे तक मामले में गहमागहमी बनी रही। इस दौरान चंद्रमणि ने जोनल मजिस्ट्रेट रमेश कुमार को शिकायत पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। जोनल मजिस्ट्रेट ने तत्काल थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। इस संदर्भ में टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक इंद्रमणि तिवारी ने बताया कि निर्देशानुसार संसद सदस्यों एवं वीवीआइपी को ही टोल फ्री दिया गया है जबकि निर्दल प्रत्याशी बार-बार अपना और अपने काफिले के वाहनों को फ्री टोल की मांग कर रहे थे। मना करने पर हमारे कर्मचारियों को मारापीटा गया है। मामले में टोल प्लाजा की तरफ से छावनी पुलिस को तहरीर दी जा चुकी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हर्रैया राहुल पांडेय ने बताया कि टोल कर्मी की तहरीर पर चंद्रमणि पांडेय व उनके अन्य मारपीट करने वाले साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed