फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सात परिषदीय विद्यालयों से वाई-फाई के सोलर पैनल गायब

सात परिषदीय विद्यालयों से वाई-फाई के सोलर पैनल गायब

Sat, 30 Mar 2019 11:03 PM IST
Basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 30 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
सात परिषदीय विद्यालयों से वाई-फाई के सोलर पैनल गायब
Solar panel
भानपुर। विद्यालयों में वाईफाई के लिए लगाए गए सोलर पैनल किसी ने गायब कर दिया। जिससे परेशान शिक्षकों ने इसकी शिकायत थानाध्यक्ष सोनहा से की है। एसडीएम राजेश सिंह और बीएसएनएल विभाग को भी पत्र लिखकर चोरी होने से अवगत कराया है।
विज्ञापन

जिन परिषदीय विद्यालयों के सोलर पैनल चोरी हुए हैं उनमें प्राथमिक विद्यालय बनवधिया, प्राथमिक विद्यालय मलपुरवा, प्राथमिक विद्यालय रामनगर, प्राथमिक विद्यालय बारहकोनी, प्राथमिक विद्यालय पटखौली पूरब, प्राथमिक विद्यालय भैसहिया खुर्द और प्राथमिक विद्यालय परसौनिया का नाम शामिल है। सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सोनहा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है। एसडीएम राजेश सिंह ने कहा है कि पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed