{"_id":"5c72d672bdec22271a77c95f","slug":"171551029874-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन के पंडाल में गिरा बिजली का तार, 28 लोग झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवन के पंडाल में गिरा बिजली का तार, 28 लोग झुलसे
Sun, 24 Feb 2019 11:07 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनकटी (बस्ती)। हवन पंडाल पर 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिरने से करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से 28 से अधिक लोग झुलस गए। पंडाल स्थल पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार मचने पर कुछ लोगों ने फोन कर आपूर्ति बंद कराई। झुलसे लोगों में चार की हालत नाजुक है। इनमें सात माह की गर्भवती एक महिला को लखनऊ रेफर किया गया है। अन्य सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा रविवार की शाम करीब चार बजे हुआ।
लालगंज के दुबौली खुर्द गांव में बेचन गुप्ता के यहां श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन चल रहा था। ध्वज स्थापना के लिए हरा बांस उठाते समय 11 हजार वोल्टेज का तार उसमें फंसकर टूट गया। तार सीधे पंडाल पर गिरा और करंट पाइप मेें उतर गया। बेचन के परिवार वालों के साथ ही गांव और रिश्तेदार भी करंट की चपेट में आ गए। चारों तरफ अफरातफरी और चीख पुकार मच गई। गांव के लोग मदद में दौड़े। तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति ठप कराई गई। आननफानन में झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों की न रहने पर भी फार्मासिस्ट पीसी पांडेय की मदद से 10 लोगों का प्राथमिक इलाज किया गया। झुलसे हुए अन्य लोगों को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। हादसे की सूचना मिलने पर विधायक रवि सोनकर, एसडीएम सदर एसपी शुक्ल, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा जिला अस्पताल पहुंचे और लोगों का हालचाल लिया।
इनसेट
झुलसे लोगों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
बेचन गुप्ता के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को हवन कार्यक्रम चल रहा था। इसमें रिश्तेदार और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी थी। करेंट लगने से झुलसने वालों में सात माह की गर्भवती माधुरी (27) को लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य झुलसे लोगों में शिवानी (19), अंतिमा (16), महिमा (13), दुर्गावती (32), किरन (15), सुमन (17), हिमांशु (6), सृष्टि (4), शिवम (10), ममता (12), रंजन (19), अंकिता (12), मंसूर (14), नेहा (12), सोहरता (55), सरस्वती (53), संगीता (30), गुड़िया (13), प्रेमशीला (40), हुबराजी (65), कुलदीप (15), चंद्रावती (45), लक्ष्मीना (50), केवल (58), शारदा (45), ज्ञानमती (42), नीतू (15), मीना (18) सहित 28 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें चार की हालत गंभीर है।