{"_id":"5c34e8afbdec2256f6521072","slug":"171546971311-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो... गांजा के साथ गिरफ्तार पूंछ-तांछ में कबूली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो... गांजा के साथ गिरफ्तार पूंछ-तांछ में कबूली चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
गांजा के साथ गिरफ्तार, पूछताछ में कबूली चोरी
कलवारी। 29 दिसंबर की रात कलवारी-गायघाट मार्ग पर स्थित जूनियर हाईस्कूल कलवारी के पास हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। क्षेत्र के टांडा मार्ग पर स्थित गोलवा के पास पुलिस ने आरोपी सवा किलो गांजा के साथ धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से नौ सौ पचास रुपये नकद भी बरामद किया है। नवागत एसओ जय प्रकाश दुबे ने बताया कि इसने 29 दिसंबर की चोरी को कबूला है।
एसओ के मुताबिक क्षेत्र के 29 दिसंबर रात कलवारी-गायघाट मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल कलवारी के बगल मकान से ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, टीवी, इन्वर्टर बैट्री सहित कई सामान चुराया था। सोमवार रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के टांडा पुल से कलवारी के तरफ जाने की सूचना मिली। टीम के साथ वह पहुंचे तो संदिग्ध दिख गया। रोककर तलाशी लेने पर उसके पास गांजा मिला। उसने अपना नाम राजू निवासी सिकंदराबाद थाना कोतवाली टांडा अम्बेडकर नगर बताया। चोरी के माल की बरामदगी व मादक द्रव्य अधिनियम के तहत उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।