फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चाकू वाले चोर का हमला, दुकानदार जख्मी

चाकू वाले चोर का हमला, दुकानदार जख्मी

Sun, 16 Sep 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
चाकू वाले चोर का हमला, दुकानदार जख्मी
thief

विज्ञापन

बनकटी/बस्ती। जिले की पूर्वी सीमा पर स्थित देईसांड़ बाजार की एक दुकान में चोरी करने घुसे चोरों का दुस्साहस महंगा पड़ गया। पुलिस की मौजूदगी में शटर खोलते ही चोर ने चाकू से वार कर दिया। हालांकि अंगुली में ही घाव हुआ।
लालगंज थाने के डीही निवासी प्रिंस की देईसांड़ में मोबाइल शाप है। दुकानदार के मुताबिक वह रोज की तरह शनिवार देर शाम शटर बंद करके घर चला गया। बकौल प्रिंस रात के वक्त दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर तीन चोर अंदर दाखिल हो गए। चोर अपने मकसद में कामयाब होते, इसके पहले ही यूपी 100 के बाइकर्स दो सिपाही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शनिवार देर रात दुकान में उजाला देख यूपी-100 टीम के सिपाही आशंका वश रूक गए। बाहर से शटर खटखटाने पर अंदर से दो चोर भाग निकले। लेकिन एक दुकान के अंदऋर फंसा रह गया। पुलिस वालों की सूचना पर दुकानदार पहुंचा और जैसे ही उसने शटर उठाया, भीतर फंसे युवक ने उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। एसओ आरके राय ने बताया कि पकड़े गए चोर की पहचान इसी थाने के घुघसा निवासी सत्येन्द्र के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed