{"_id":"5990932e4f1c1b4a3a8b4609","slug":"171502647086-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में सारंगी बजाकर फेरी करने वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरासत में सारंगी बजाकर फेरी करने वाले
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरासत में सारंगी बजाकर फेरी करने वाले
दुबौला।
कप्तानगंज थाने के दुबौला चौकी क्षेत्र के अभयपुरा प्राइमरी स्कूल पर फकीर के वेश में रह कर क्षेत्र में भीख मांगने वाले चार संदिग्धों को पुलिस ने शनिवार की रात हिरासत में लेे लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर उनसे लंबी पूछताछ की गई। बाद में उनका पूरा हुलिया मय फोटो रिकॉर्ड में सुरक्षित करने के बाद उन्हें जाने दिया गया।
अभयपुरा गांव के निवासियों का कहना है कि पिछले एक पखवारे से प्राइमरी स्कूल पर चार संदिग्ध आकर रुके थे। जब गांव वाले उनसे नाम, पता पूछते थे तो वे सबसे अलग-अलग पहचान बताते थे। कई लोगों को जब उन सबने अलग नाम, पता बताया तो शक हुआ। पुलिस को सूचना देने पर दुबौला चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। घंटों तक पूछताछ के बाद उन चारों ने अपना पता बताया। वे चारों गोरखपुर जिले के गोला थानाक्षेत्र के सेमरी चौकड़ी निवासी अतहर पुत्र जैनुल्लाह, अफजल पुत्र मुग्गन, मुग्गन पुत्र कुताबुल्ला और अतहर पुत्र मुर्तजा थे। संबंधित थाने से इनकी पुष्टि के बाद छोड़ा गया। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि उनके सारंगी बजाकर गांव-गांव भ्रमण करने की बात पता चली है।