फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पटाखा दुकानों पर छापामारी, हड़कंप

पटाखा दुकानों पर छापामारी, हड़कंप

Tue, 06 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पटाखा दुकानों पर छापामारी, हड़कंप
फोटो
विज्ञापन

पटाखों की दुकानों पर छापामारी, हड़कंप
कप्तानगंज में बगैर लाइसेंस बिक रहे थे पटाखे, तीन हिरासत में
आधा दर्जन दुकानों से भारी मात्रा में मिले पटाखे, पिकअप से ढोए गए
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। कस्बे में सोमवार को दोपहर से शुरू हुई पटाखे की दुकानों पर छापेमारी देर रात तक चलती रही। करीब आधा दर्जन दुकानों से अवैध रूप से रखे गए भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। तीन को हिरासत में लेकर पुलिस पूूछताछ कर रही है। पुलिस 50 लाख के पटाखे का दावा कर रही है।
बभनान के लक्ष्मीबाई वार्ड में अवैध रूप से बनाए गए गोदाम में आग और मौत की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। सोमवार को एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ला और सीओ कलवारी अरविंद वर्मा के नेतृत्व में टीम ने कप्तानगंज कस्बे में पटाखों की दुकानों पर सघन छापेमारी शुरू की। कई दुकानों पर पटाखे बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे थे। मुखबिर की सूचना यह भी थी कि कस्बे के आधा दर्जन दुकानों के गोदामों में भारी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक भरे पड़े हैं। एसडीएम और सीओ ने थानाध्यक्ष कप्तानगंज सतानंद पांडेय, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार मिश्रा समेत भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी शुरू की। अमित कुमार, मनोज कुमार, तारक नाथ के यहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए। तीनों को हिरासत में ले लिया है। छापेमारी का दौर रात तक जारी रहा। घरों से पटाखों को निकालने में पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप पर लादकर पटाखे थाने पहुंचाए गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतानंद पांडेय ने बताया कि अभी पटाखों की गिनती व कीमत का आकलन नहीं हो सका है। लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि 50 लाख से कम के पटाखे नहीं होंगे। कहा कि अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बेचने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। आबादी में इतनी अधिक मात्रा में पटाखे रखना व बिक्री दुस्साहसिक कदम है। सभी आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी से पटाखा कारोबारियों में हड़कंप
परशुरामपुर। क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में एसडीएम और सीओ हर्रैया तथा परशुरामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार शाम तक कई बाजारों में छापेमारी कर पटाखा कारोबारियों की वैधानिकता का परीक्षण किया। बभनान बाजार में हुए विस्फोट की घटना से सबक लेते हुए राजस्व तथा पुलिस प्रशासन सतर्क है। कोहराएं तथा नंदनगर से अवैध रूप से पटाखे का कारोबार करने वाले चार लोगों पर परशुरामपुर पुलिस ने 5/9 विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। छापेमारी से बाजारों में लुक छिप कर बच्चों को पटाखा दे रहे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कुछ कारोबारियों ने बताया कि दीपावली में छोटी पूंजी लगाकर हम सभी 2-4 हजार की कमाई कर लेते थे लेकिन छापेमारी को देखते हुए बिना लाइसेंस के पटाखे बेचना मुश्किल लग रहा है। परशुरामपुर के एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध पटाखों को बेचने नहीं दिया जाएगा। बिना लाइसेंस के पटाखे का कारोबार करते मिलने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed