फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर चोरी का केस दर्ज

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर चोरी का केस दर्ज

Tue, 23 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर चोरी का केस दर्ज
FIR

विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। छपिया थाना क्षेत्र के बेलडीहा के शख्स ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर मारपीट, तोड़फोड़ और चोरी करने का मुकदमा छपिया थाने में पंजीकृत कराया है।

बेलडीहा गांव निवासी दिलीप भट्ट ने छपिया पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार को 11 बजे परसा तिवारी बाजार में यूपी ग्रामीण बैंक में 40 हजार जमा करने गया था। अपनी बाइक बैंक के बगल पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर के सामने खड़ा कर दिया। इस दौरान जुनैद अख्तर उर्फ तुफैल निवासी टीकर ने डिग्गी से रकम निकाल कर बाइक को गिरा दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। सैमसंग मोबाइल छीन कर पटक दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक छपिया बृजेंद्र पटेल ने बताया कि पीड़ित दिलीप भट्ट की तहरीर पर जुनैद अख्तर उर्फ तुफैल पर मारपीट तोड़फोड़ व चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed