फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जांच में नकली मिले न्यू पराग रेस्टोरेंट के उत्पाद

जांच में नकली मिले न्यू पराग रेस्टोरेंट के उत्पाद

Tue, 20 Jun 2017 05:39 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
जांच में नकली मिले न्यू पराग रेस्टोरेंट के उत्पाद
छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत में स्थित न्यू पराग रेस्टोरेंट पर बिक रहे पराग ब्रांड के सभी उत्पाद नकली हैं। यह पुष्टि दुग्ध संघ फैजाबाद के टीम के निरीक्षण के बाद हुई। इस मामले में प्रबंधक दुग्ध संघ फैजाबाद ने संचालक सहित चार पर कापी राइट एक्ट व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की तहरीर छावनी थाने में दी है। संघ के अधिकारी ने डीएम व एसपी बस्ती सहित शासन को इस मामले को लेकर पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

प्रबंधक के पत्र के अनुसार, 2009 में सत्संग भवन, विभीषण कुंड, अयोध्या के गोपाल जायसवाल को पराग ब्रांड का दुग्ध व दुग्ध उत्पाद विक्रय करने के लिए स्टाकिस्ट नियुक्त किया गया था। इनकी मान्यता एक जून 2015 को समाप्त कर दी गई और कमीशन एजेंट की मान्यता दे दी गई। कुछ माह बाद से ही गोपाल ने पराग ब्रांड के दूध व दुग्ध उत्पाद लेना बंद कर दिया और न्यू पराग रेस्टोरेंट पर पराग ब्रांड का नकली दूध व दुग्ध उत्पाद निर्मित कर बिक्री करने लगे। शिकायत पर संघ ने टीम भेज जांच कराई तो बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद बनाए व विक्रय किए जाने की पुष्टि हुई। इन स्थितियों के संज्ञान में आने के बाद गोपाल को सप्ताह भर में इसे बंद करने की नोटिस दी गई ।
विज्ञापन

एक मई 2017 को गोपाल ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उन्होंने पराग ब्रांड के दूध व दुग्ध उत्पाद बेचना बंद कर दिया गया है। न्यू पराग रेस्टोरेंट से उनका कोई लेना देना नहीं है। जब संघ ने न्यू पराग रेस्टोरेंट के बारे में जानना चाहा तो गोपाल ने फैजाबाद अयोध्या की किरन जायसवाल, देवरिया जिले के रानी गुलाम टोला निवासी राजकुमार जायसवाल व फैजाबाद के बीकापुर निवासी मनमोहन तिवारी द्वारा संचालित किए जाने की बात कही। संघ ने इन लोगों को नोटिस देकर इसे बंद करने को कहा मगर ऐसा हुआ नहीं। प्रबंधक के मुताबिक संघ के संज्ञान में आया है कि किरन गोपाल की पत्नी हैं, जबकि राजकुमार रिश्तेदार व मनमोहन रेस्टोरेंट पर कार्य करता है। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। दुग्ध संघ के प्रबंधक का पत्र प्राप्त हो चुका है। पराग ब्रांड के नाम से नकली उत्पाद बेचने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ लाख की टैक्स चोरी भी पकड़ी जा चुकी है
वाणिज्यकर विभाग ने 19 मई 2017 को न्यू पराग पर छापा मारकर आठ लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी थी। जांच में यह रेस्टोरेंट बिना रजिस्ट्रेशन के चलते पाया गया। सहायक आयुक्त आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि न्यू पराग रेस्टोरेंट को आठ लाख के टैक्स की चोरी का नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed