फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
फोटो
विज्ञापन

मंझरिया गांव के पास पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास पुलिस ने मंगलवार की सुबह दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। हालांकि एक बदमाश भाग निकला।

प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार की भोर तीन बजे कप्तानगंज-नगर मार्ग पर मझरिया गांव के पास पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल चोर इसी रास्ते से फैजाबाद भागने के चक्कर में हैं। टीम इंतजार करने लगी तो दो लोग आते दिखे। रोकने पर वे हड़बड़ाहट में पीछे भागने लगे और गिर पड़े। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान राहुल उर्फ विजय कुमार निवासी रेहरवा थाना कप्तानगंज एवं शिवम निवासी पारा थाना दुबौलिया के रूप में हुई। दोनों के पास चोरी की दो मोटरसाइकिलें मिलीं। पूछताछ में उन्होंने एक अन्य साथी शुभम (ग्राम बढ़या थाना कप्तानगंज) के साथ मिलकर सरैया मिश्र में बरात से बाइक चुराने की बात कबूली। दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि वे गाड़ियां चुराकर नंबर बदलकर बेच देते थे। धरपकड़ करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के अलावा उप निरीक्षक प्रदीप सिंह, सत्येंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल निरंजन मौर्य कांस्टेबल रवी प्रकाश गुप्ता धर्मेंद्र यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed