{"_id":"5d1261b28ebc3e3cd728f46d","slug":"156148572814-basti-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिनशेड उजाड़ने पर अशरफपुर में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टिनशेड उजाड़ने पर अशरफपुर में बवाल
विज्ञापन
12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मुंडेरवा। अशरफपुर ग्राम में कब्जे की जमीन को लेकर मंगलवार को बवाल हो गया। एक पक्ष का टिनशेड उजाड़ने पर मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
अशरफपुर निवासी शारदा देवी ने मुंडेरवा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान महेंद्र, सुरेंद्र, सतेंद्र सिंह, सतीश, गुलाब सिंह, विपिन, सुजीत, रणजीत निवासी अशरफपुर व प्रभाकर पाल, दिवाकर, गंगेश निवासी भरवलिया वहां पहुंचे। असलहे लिए इन लोगों ने टिनशेड उजाड़ दिया। उन्होंने बीच बचाव करने पहुंची देवरानी के साथ भी अभद्रता की। साथ ही जानमाल की धमकी दी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मुंडेरवा सदानंद सिंह ने बताया कि असलहा लहराने का आरोप निराधार है। विवादित जमीन से टिनशेड हटाया गया है। कहासुनी हुई है। तहरीर के अनुसार उक्त लोगों पर मारपीट व बलवा की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।