{"_id":"5d0bd5148ebc3e60c372d2c5","slug":"156105651817-basti-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप---- गोलीकांड: तीसरे दिन भी खाली हाथ पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फॉलोअप---- गोलीकांड: तीसरे दिन भी खाली हाथ पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉलोअप----
गोलीकांड में तीसरे दिन भी खाली हाथ पुलिस
एपीएन के सामने मंगलवार को अनित शुक्ला को मारी थी गोली
कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरों को किया है नामजद
तुरकहिया निवासी घायल अनित का लखनऊ में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के अनित शुक्ल पर हुए जानलेवा हमले के किसी भी अभियुक्त को पुलिस तीन दिन बाद भी पकड़ नहीं पाई। फैजाबाद से लेकर मुख्य आरोपी के गांव लालगंज के कछुआरे व अन्य संभावित ठिकानों पर पुलिस की तीन टीमें लगातार दबाव बना रखी हैं।
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मुख्यमार्ग पर स्थित एपीएनपीजी कॉलेज के सामने अनित शुक्ला को बाइक से आए हमलावरों ने गोली मार दी थी। छह नामजद समेत 10 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस किसी एक का भी सुराग लगाने में नाकाम रही। कोतवाल एमपी चतुर्वेदी का कहना है कि दबिश लगातार जारी है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
तुरकहिया निवासी अनित अपने भाई सन्नी व मनित को एपीएनपीजी कॉलेज के पास छोड़ने आया था। यहां पर उन्हें छोड़ने के बाद वह नरूला बुक प्वाइंट के सामने खड़ा था। तभी चार बाइक पर सवार दस युवक यहां पहुंचे थे। आरोप है कि मुख्य आरोपी विकास पाल उर्फ हनुमान दास ने अनित पर असलहे से गोली दाग दी थी। गोली अनित के पेट में लगी थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। कोतवाली में घायल अनित के भाई कुलदीप की तहरीर पर विकास पाल उर्फ हनुमानदास निवासी कछुआरे थाना लालगंज, नागेन्द्र बहादुर पाल निवासी सिविल लाइंस, खौरहवा थाना, कोतवाली, वीरू सिंह निवासी अभयपुरा थाना कप्तानगंज, उदय सिंह निवासी पिपरा गौतम थाना नगर, शैलेष निवासी गनेशपुर थाना वाल्टरगंज और हर्षित श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली के साथ तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।