फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रहस्यमय हालात में विवाहिता की मौत

रहस्यमय हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 14 Jun 2019 12:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
रहस्यमय हालात में विवाहिता की मौत
रहस्यमय हाल में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के खरका गांव की घटना
पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के खरका गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। गले में निशान देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे और दहेज हत्या की तहरीर दी।
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थानाक्षेत्र के हरेवा के रहने वाले जोखन ने अपनी पुत्री किरन की शादी खरका निवासी मेवालाल से की थी। आरोप है कि सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के बावजूद पति व ससुर रामकरन व सास प्रताड़ित करते थे। तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर उसे मारने पीटने लगे तो वह मायके में सूचना देकर ससुराल से निकल गई। यह देखकर ससुराल के लोग पीछे से पहुंचे और आधे रास्ते से उसे मनाकर वापस लेकर गए। आरोप है कि कमरे में बंद कर दिया। मायके वालों के अनुसार जब वह लोग बेटी के घर पहुंचे तो कमरे में किरन मृत पड़ी थी। पिता ने गला दबाकर हत्या की बात कही। जबकि पति और बाकी ससुराल के लोग किरन के खुद ही फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष लालगंज विकास यादव ने बताया कि मृतका के पिता जोखन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मनबढ़ों ने मजदूरों को पीटा
महराजगंज। खेत में खच्चर घुस जाने से गुस्साए कुछ लोगों ने दो मजदूरों की पिटाई कर दी। हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहा गांव के रहने वाले कृष्ण कांत तिवारी थारूपुर में ईंट भट्ठा चलाते हैं। बृहस्पतिवार देर शाम पड़ोस गांव के गन्ने के खेत में खच्चर चरते हुए पहुंच गया। इससे गुस्साए युवकों ने मजदूरों की पिटाई कर दी। साथ ही बीच-बचाव करने गए लोगों को पीटा। घटना में तीन को चोटें लगी हैं। थाने पर पहुंचे मजदूरों की सुनवाई नहीं हुई तो सीओ को जानकारी दी। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। दोनों लोगों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed