फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खेतों में लगी आग, धुंए से घिर गए दो गांव

खेतों में लगी आग, धुंए से घिर गए दो गांव

Mon, 10 Jun 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
खेतों में लगी आग, धुंए से घिर गए दो गांव
खेतों में लगी आग, धुआं से घिर गए दो गांव
विज्ञापन

करीब आठ घंटे बाद अग्निशमन की मदद से ग्रामीण बुझा सके आग
शंकरपुर से बिछनैया तक फैलती आग से लोगों में दहशत
असहयोग के आरोप में लौट गई दमकल टीम, एसपी ने दोबारा भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। शंकरपुर गांव के दक्षिण-पश्चिम सीवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो गांवों के लोग हलकान रहे। आग से उठे धुआं के घरों में भरने से दम घुटने की स्थिति बनती देख ग्रामीणघरों से बाहर निकाल आए थे। पड़ोस के गांव बिछनैया पांडेय के सूख चुके तालाब तक आग जा पहुंची। गांव में आग तबाही न मचाए, इसे रोकने के लिए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेतों को जोतना शुरू किया। एक बार आकर लौट चुकी अग्निशमन विभाग की टीम सोमवार करीब नौ बजे दोबारा पहुंची और तब आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

ग्राम प्रधान त्रयंबक नाथ का कहना है कि शंकरपुर के सीवान में आग लगने की जानकारी ग्रामीणों को रविवार/सोमवार रात करीब दो बजे तक हुई, जब धुआं घरों में पहुंचने लगा। गांव के लोगों में जाग होने के बाद आग बुझाने के लिए खेतों में पहुंच गए। सुबह करीब पांच बजे अग्निशमन की टीम पहुंची। आधे घंटे तक आग बुझाने के बाद ग्रामीणों पर सहयोग न करने का आरोप लगाते हुए लौट गई। इस बात की शिकायत प्रधान ने फिर से एसपी पंकज कुमार से की। एसपी के निर्देश पर सुबह करीब सवा नौ बजे दोबारा अग्निशमन की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed