फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोरलेन पर टकराए तीन वाहन, एक गंभीर घायल--

फोरलेन पर टकराए तीन वाहन, एक गंभीर घायल--

Fri, 07 Jun 2019 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर टकराए तीन वाहन, एक गंभीर घायल--
फोटो
विज्ञापन

फोरलेन पर टकराए तीन वाहन, एक गंभीर
गलत लेन से पहुंचे ट्रेलर में डीसीएम, फिर कार टकराई
हर्रैया के महूघाट गांव के सामने बृहस्पतिवार को दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। फोरलेन पर महूघाट गांव के सामने गलत लेन से आ रहे सीमेंट लदे ट्रेलर में सामने से डीसीएम टकरा गई। डीसीएम के पीछे चल रही कार भी डीसीएम से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुर्घटना बृहस्पतिवार को दिन में करीब 11 बजे हुई। महूघाट गांव के सामने गलत लेन पर एक ट्रेलर चल रहा था कि गोरखपुर से लखनऊ जा रही डीसीएम की टक्कर हो गई। डीसीएम के पीछे आ रही कार का चालक अचानक हुए हादसे में नियंत्रण खो बैठा और कार डीसीएम में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। राजस्थान जा रहे कार सवार बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लखनऊ की ओर जाने वाली लेन में वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल डीसीएम चालक को सीएचसी पहुंचाया। रूट डायवर्ट करने के बाद एनएचएआई की टीम के सहयोग से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करने के बाद आवागमन सुचारु ढंग से शुरू हुआ। गंभीर रूप से घायल डीसीएम के चालक धनवीर सिंह (40) पुत्र नरायण सिंह निवासी नगला जमुनी जनपद मथुरा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे लखनऊ ले गए। ट्रेलर का चालक श्रवण कुमार निवासी अमेठी मौके से भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन


बाइक की ठोकर से ठेला पलटा, चालक गंभीर घायल
बस्ती-बांसी मार्ग के पैड़ा चौराहे पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैड़ा चौराहे के बाइक से ठेले में जोरदार ठोकर लग गई। ठेला लेकर चालक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। बाइक चालक भाग निकला जबकि गंभीर रूप से घायल ठेला चालक को लोगों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मझौआ जगत निवासी 40 वर्षीय रम्पत पुत्र ओरौती पैड़ा चौराहे से इटौआ सामान लेने जा रहे थे। रम्पत अभी सिंह धर्मकांटा के पास ही पहुंचे थे कि रुधौली से बस्ती की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक चालक की पीछे से ठेले में ठोकर लग गई। ठेला चालक ठेला सहित सड़क के किनारे के गड्ढे में जाकर पलट गया। इससे चेहरे, नाक, हाथ, सीना, आदि में गंभीर चोटें आई हैं। ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंचे रम्पत के रिश्तेदार रामसेवक ने तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया है।


ट्रक की चपेट में स्कूटी, दो बहनें घायल
नगर बाजार। पोखरा-पोखरनी मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ट्रक की चपेट में स्कूटी सवार बहनें आ गईं। इससे दोनों घायल हो गईं। आसपास के लोग मदद में दौड़े। घरवालों को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे बेहतर इलाज के लिए साथ ले गए। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम हथिया निवासी 25 वर्षीय सरिता पुत्री तामेश्वर प्रसाद अपनी छोटी बहन 13 वर्षीय सुहानी को स्कूटी पर बैठाकर बस्ती की तरफ जा रहीं थीं। अभी वह पोखरा-पोखरनी मार्ग पर पहुंची ही थीं कि तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट से स्कूटी अनियंत्रित हो गई। गिरने से सरिता व सुहानी गंभीर घायल हो गईं। स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को आनन-फानन अस्पताल के लिए ले गए। पीड़िता ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed