फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   भारी वाहन की चपेट में बाइक, एक की मौत दो गंभीर घायल

भारी वाहन की चपेट में बाइक, एक की मौत दो गंभीर घायल

Tue, 04 Jun 2019 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
भारी वाहन की चपेट में बाइक, एक की मौत दो गंभीर घायल
वाहन की चपेट में बाइक, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

फोटो
एक ही बाइक से तीनों दोस्त सोनबरसा ससुराल से लौट रहे थे
फोरलेन पर झलियहवा के पास भारी वाहन की लगी ठोकर
घायलों में एक देवरिया के बघौचघाट क्षेत्र का युवक शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
हर्रैया। एक ही बाइक से ससुराल से लौट रहे तीन युवकों की बाइक किसी भारी वाहन की चपेट में आ गई। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में एक युवक देवरिया जिले के बघौचघाट थाने के नोनियापट्टी का रहने वाला है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फोरलेन स्थित झलियहवा गांव के पास हुई। सोनहा क्षेत्र के नरसिंह नयन पांडेय के बेटे नितिन पांडेय (30) की ससुराल छावनी क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी सहदेव पाठक के यहां है। परिवार वालों के मुताबिक नितिन रविवार को बाइक से दो दोस्त अवनीश पांडेय ग्राम चौकवा थाना सोनहा व विद्या निवास निवासी बघौचघाट देवरिया के साथ ससुराल गया था। सोमवार सुबह घर लौटते समय झलियहवा गांव के पास किसी वाहन की ठोकर से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिरकर घिसटती चली गई। बाइक चला रहे नितिन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठे दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हर्रैया थानाध्यक्ष ने दोनों घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। शव को थाने पर लाकर सूचना परिजनों की दी। उधर, दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चालक नितिन ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed