{"_id":"5cf01e7cbdec22078a1fd60d","slug":"15592403626-basti-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार फोरलेन डिवाइडर से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेकाबू कार फोरलेन डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन
बेकाबू कार फोरलेन डिवाइडर से टकराई
दुल्हन विदा कराने जाते समय हुआ हादसा
चालक व बराती इलाज के लिए भेजे गए सीएचसी
फोरलेन पर घघौआ पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघौवा पुलिस चौकी के समीप केशवपुर के सामने गुरुवार को दोपहर 11 बजे दुल्हन लाने जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। रफ्तार ज्यादा होने की वजह से कार करीब 100 मीटर तक लुढ़कती चली गई। डिवाइडर से टकराने के बावजूद चालक बाल-बाल बच गया। जबकि उसमें बैठे एक ही परिवार के चार अन्य सवार बाल बाल बच गए।
आसपास के लोगों ने दौड़कर पलटी हुई कार के दरवाजे का शीशा तोड़कर अन्य सवारों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी बिंदेश्वरी त्रिपाठी ने चालक सहित सभी घायलों को सीएससी विक्रमजोत भेजा। इस बीच कुछ देर के लिए फोरलेन के एक लेन में मलबा फैल जाने से आवागमन बंद हो गया। पुलिस ने एनएचएआई की क्रेन से क्षतिग्रस्त कार हटाने के बाद यातायात बहाल कराया। विक्रमजोत के मलौली गोसाई गांव से एक कार में सवार होकर अयोध्या दर्शन नगर गौना कराने जा रहे थे। चालक ने बताया कि झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। गांव के ही चालक राम भवन वर्मा को मामूली चोटें आईं।