फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रक से घायल किसान की लखनऊ में मौत

ट्रक से घायल किसान की लखनऊ में मौत

Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से घायल किसान की लखनऊ में मौत
फोटो
विज्ञापन

ट्रक से घायल किसान की लखनऊ में मौत
सब्जी मंडी से दरौली घर जाते समय हुई दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/वाल्टरगंज। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दरौली के खझवा निवासी राधेश्याम चौधरी (70) सोमवार देर शाम ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन हालत बिगड़ती देखकर लखनऊ भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
ग्राम पंचायत दरौली के खझवां गांव निवासी राधेश्याम सोमवार शाम सब्जी खरीदने मंडी में आए थे। वापसी के समय मंडी से कुछ ही दूर निकले थे कि पीछे से पहुंचे ट्रक की ठोकर उनकी साइकिल में लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक तेज रफ्तार में गोरखपुर की ओर भाग निकला। मौके पर जुटी भीड ने पहचान कर घर वालों को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज चल ही रहा था कि मंगलवार सुबह मौत हो गई। किसानी के बल पर राधेश्याम अपने तीन पुत्रों प्रेमप्रकाश चौधरी (38), रामप्रकाश (33) व छोटा विजय कुमार को अच्छी तालीम दिलाई। नौकरी नहीं मिलने पर सभी खेती किसानी में पिता के हाथ बंटाने लगे। पत्नी सिरपता, बहु कलावती, नाती इन्द्रजीत, अर्जित, शिवांगी, शैलजा, बडे भाई बाबूराम वर्मा आदि का रो-रो कर बुरा हाल रहा। घर पर मेहमानों व शुभचिंतकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


फोटो....
सऊदी में कुरहा पट्टी के विकास की मौत
19 जनवरी को दोस्त ने फोन करके दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र के कुरहा पट्टी दरियाव निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति की सऊदी अरब में मौत हो गई। निजी वाहन चलाने की नौकरी करने गए विकास कुमार पांडेय के घर वालों को जैसे ही सूचना मिली, कोहराम मच गया। शव लाने का परिवार वाले इंतजार कर रहे हैं। कागजी खानापूरी कर शव आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से ही सऊदी में रहने वाले छोटे भाई कप्तान पांडेय अपने बड़े भाई विकास को भी वहां के ताबूक शहर ले गया। दो वर्ष के लिए 18 माह पूर्व घर खाते में ड्राइवर की नौकरी मिली। चार माह पूर्व ही कप्तान पांडेय गांव वापस आए। दो माह बाद उसे भी वापस गांव आना था। पिता राजेश्वर पांडेय व माता कैलाशा उसके आने की उम्मीद से बहुत खुश थीं। लेकिन 19 जनवरी को साथ रहने वाले उसके दोस्त ने फोन करके हाथ में बहुत दर्द होने की बात बताई। उसने विकास के पिता को बताया कि दर्द बढ़ते-बढ़ते सीने तक पहुंच गया। अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराया जा रहा था। लेकिन विकास की मौत हो गयी। पिता राजेश्वर पांडेय ने बताया कि दो बेटों में विकास सबसे बड़े थे। गांव व परिवार के लोगों को शव आने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed