फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 11 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
नौवीं की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन

मां और बहन के साथ घर रहती थी

सोनहा/भानपुर। थाना क्षेत्र के मझौवा लाल सिंह गांव में मंगलवार रात किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे की छत के हुक में दुपट्टे के फंदे से लटका पाया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सोनहा श्रीनाथ यादव साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके अलावा सीओ रुधौली व फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने एकत्र किया।
नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा मुस्कान (16) अपनी मां सुनीता और छह साल की बहन अंजली के साथ घर में थी। उसके दो भाई व पिता चेन्नई में प्राईवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दिया है। बताया है कि रात को लगभग आठ बजे जरूरी काम से खेत की ओर गयी थी। वापस आने पर मुस्कान को खोजने लगी। इस बीच कमरे में उसका शव लटकते देखा। पुलिस का कहना हैं कि परिवार के लोग आत्महत्या बता रहे है। पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवती की मौर्त

गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दयाराम की अर्चना (20) किसी बात को लेकर परेशान रहती थी। मंगलवार की रात उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को जानकारी हुई। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे इलाज के लिए पीएचसी कुदरहा ले गए। जहां गंभीर स्थिति देख डॉक्टरों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के ईएमओ ने दशा में सुधार की गुंजाइश न देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया, जहां बुधवार दोपहर अर्चना की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मौत

साऊंघाट।
मुंडेरवा थाने के मेढ़ा मझारी से मंगलवार रात ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान को सिंघोरवा के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को आसपास के लोगों ने एक ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बावजूद सुधार न होते देख केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय गार्ड गंगाराम चौधरी की मृत्यु हो गई।

गंगाराम चौधरी पुत्र राम बेलास की ड्यूटी कोतवाली क्षेत्र के गिदही विद्युत भण्डार कक्ष पर लगी थी। रात करीब नौ बजे घर से वहां जाते समय मक़बूलगंज (ओड़वारा) पुल पर पहुंचते ही किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गए। गंगाराम ही घर के मुखिया थे। पत्नी रीता (42 वर्ष) के साथ वह घर रहते थे। 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार, 18 वर्षीय विजय कुमार और पुत्री बबिता चौधरी (16) का रो-रो कर बुरा हाल है। गंगाराम बनकटी कंपनी से जुडे़ थे, जिनकी कोतवाली के हाइडिल कालोनी में रात्रि ड्यूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed