फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   वाहन चेकिंग में भागे, तीन युवक जख्मी

वाहन चेकिंग में भागे, तीन युवक जख्मी

Sun, 25 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
वाहन चेकिंग में भागे, तीन युवक जख्मी
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के उकडा तिराहेे पर बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक जख्मी हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है जबकि एक को हल्की चोट लगी है। सोनहा पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

रविवार को घटना उस समय हुई जब उकडा तिराहे पर सोनहा पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग की जा रही थी। जिससे बचने के लिए बाइक पर सवार तीनों युवक भागने की हड़बड़ी में बोलेरो की चपेट में आ गए। गोपिया गांव निवासी मोहम्मद नसीम (24 वर्ष), अब्दुल अव्वल (21 वर्ष) व वसीम अहमद (18 वर्ष) एक ही बाइक से दोपहर में भानपुर चौराहे से वापस अपने घर जा रहे थे। उकडा तिराहे के पास ही पुलिस की वाहन चेकिंग टीम देखकर बाइक को तुरंत भानपुर तरफ मोड़ कर वापस भागने लगे। उसी समय बस्ती की ओर से आ रही बोलेरो की चपेट में आकर चोटिल हो गए। अब्दुल अव्वल का एक हाथ व पैर टूट गया तथा नसीम के सिर व सिर पर गंभीर चोटे आई हैं। जबकि नसीम को मामूली चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed