फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सड़क पार कर रहा युवक कुचला, मौत

सड़क पार कर रहा युवक कुचला, मौत

Wed, 01 May 2019 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सड़क पार कर रहा युवक कुचला, मौत
सड़क पार कर रहा युवक कुचला, मौत
विज्ञापन

राम जानकी मार्ग पर रानी बगिया के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग स्थित देवखाल गांव की रानी बगिया के समीप सड़क पार कर रहा युवक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल 38 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

देवखाल गांव निवासी बदलू चौहान पुत्र बलई घर के किसी काम से मंगलवार को छावनी कस्बे गए थे। लौटते समय सुबह करीब 10 बजे जैसे ही गांव के समीप सड़क पार कर रहे थे कि विशेषरगंज की तरफ से पहुंची ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसा होते ही चालक तेज गति से भाग निकला। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो मदद में लोग दौड़े। पुलिस और एंबुलेंस सेवा पर फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से गंभीर अवस्था में बदलू चौहान को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छावनी लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस के उपनिरीक्षक विजय कुमार यादव ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की ओर से तहरीर देर शाम तक नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed