{"_id":"5c0eb3dabdec22414c644441","slug":"141544467418-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में युवक की मौत, मां-बेटे समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसों में युवक की मौत, मां-बेटे समेत तीन घायल
Mon, 20 May 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से घर आ रहे अजय चौबे का मार्ग दुर्घटना में मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना/मेहंदीगंज। जिले में रविवार को दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। कसया क्षेत्र के डुम्मरभार गांव निवासी 40 वर्षीय अजय चौबे विदेश में नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
कुछ दिन पहले वह गांव आए थे। पुन: विदेश जाने के लिए मुंबई में पासपोर्ट जमा करके रविवार को वापस घर लौट रहे थे। चुनाव के कारण वाहन कम थे, ऐसे में वे गोरखपुर से टेंपो से घर आ रहे थे। अभी वह हाटा क्षेत्र के सुकरौली के पास पहुंचे ही थे कि अचानक टेंपो से नीचे गिरकर घायल हो गए। लोगों ने घरवालों को सूचना दी और सीएचसी सुकरौली ले गए।
जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की बेटी शिखा(18), सन्नों (16) और बेटे निहाल(13) का रो-रो कर बेहाल हैं। वहीं पत्नी और पिता रामजी चौबे गमगीन थे। मेहंदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पडरौना-रामकोला मार्ग पर मेहंदीगंज तिराहे के पास रविवार को बाइक को जीप ने चपेट में ले लिया। जिससे बाइक पर सवार रामकोला क्षेत्र के फरना निवासी 26 वर्षीय हरीलाल प्रजापति घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा जीप में बैठे परसौनी निवासी राजू और उनकी मां घायल हो गईं। लोगों ने घायलों को उपचार के लिए रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां घायल हरीलाल प्रजापति के पैर फ्रैक्चर होने पर उनका प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल राजू तथा उनकी मां को जिला अस्पताल भेज दिया गया।