{"_id":"5c09716abdec22413e0586b3","slug":"141544122730-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं बुआई के लिए तैयार खेत से निकाल ली बालू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं बुआई के लिए तैयार खेत से निकाल ली बालू
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गेहूं बुआई के लिए तैयार खेत से निकाल ली बालू
अवैध खनन के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दुबौलिया के रमना तौफीरगांव के पास हो रहा खनन
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। सरयू नदी में पानी हटते ही एक बार फिर अवैध खनन के लिए माफिया सक्रिय हो गए हैं। विक्रमजोत-धुसवा (वीडी) बांध और रामजानकी मार्ग के बीच स्थित रमना तौफीर के पास बुआई के लिए तैयार किए गए खेत से ही मिट्टी हटाकर बालू निकाल ले जाने का मामला प्रकाश में तब आया जब किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के वीडी तटबंध और रामजानकी मार्ग के बीच बालू का अवैध खनन जोरों पर है। आधी रात में सक्रिय बालू माफिया जेसीबी लगाकर दर्जनों ट्रॉली बालू निकाल रहे हैं। बेखौफ हो रहे खनन पर ध्यान न तो पुलिस का है और न ही जिम्मेदार प्रशासन के लोगों का। सरयू की धारा मोड़ने में सक्षम खनन माफिया सैकड़ों एकड़ के इस क्षेत्र में इरादों को अंजाम दे रहे हैं। इस क्षेत्र में स्थानीय लोग खेती-बारी भी करते हैं। फिर भी खनन माफिया रमनातौफिर गांव, टेढ़वा, हेंगापुर, बरदिया कुंवर के निकट अवैध खनन लगातार कर रहे हैं। बुधवार रात रमना तौफिर गांव के निकट गेहूं बुआई के लिए तैयार किए गए खेत से ऊपर की मिट्टी हटाकर कई ट्रॉली बालू निकाल ली गई। बृहस्पतिवार सुबह जब खेत मालिक हेंगापुर निवासी वकील सिंह गेहूं की बुआई के लिए पहुंचे तो यह नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफिया आएदिन हम लोगों के खेत से बालू निकाल ले जाते हैं। इससे खेत खराब हो जाता है। बृहस्पतिवार दोपहर खेते में हुए खनन की जानकारी पर किसानों की भीड़ पहुंच गई। विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन लोगों ने आरोप लगाया है कि पूरी रात अवैध खनन पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से चलता है।
यहां तो सरयू की कोख छलनी कर रहे है
अवैध खनन के लिए दुबौलिया क्षेत्र में सबसे माकूल जगह रमना तौफीर गांव क्षेत्र जो वीडी बांध और रामजानकी मार्ग के बीच स्थित है। नदी का पानी घट जाने के बाद किनारों पर बालू माफिया अवैध खनन में लग जाते हैं। यहां खनन का पट्टा भी नहीं है। बरदिया लोहार, मटिहा, मोजपुर, नाऊ का पुरवा, केवाड़ी माझा, किशुनपुर आदि ऐसे स्थान हैं जहां चुपचाप रात के अंधेरे में सरयू की कोख उजाड़ने में लोग जुटे हैं। प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया पंकज सिंह का कहना है कि अवैध खनन का धंधा हर हाल में बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
23 लाख में कागजों में बेच दिया खनन ठेका
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र में बालू घाट ठेके में शेयर को लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रुपये ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। मऊ जिले की ज्योत्सना सिंह ने इसकी शिकायत छावनी थाने समेत उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर की है। शिव इंटरप्राइजेज फर्म की संचालिका ज्योत्सना सिंह ने थाने में दी शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि क्षेत्र के दो लोगों ने बालू घाट खनन का सरकारी ठेका बताकर कूटरचित दस्तावेज से 23 लाख 50 हजार रुपये ले लिए। बालू घाट ठेके में 30 फीसदी शेयर देने को कहा। ठेके में शेयर नहीं मिला तो खुद जांच कराई तो मामला फर्जी निकला। छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने कहा कि शिकायत पत्र मिला है। छानबीन की जा रही है।