फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रधान पर ट्रैक्टर से मनरेगा कार्य कराने का आरोप

प्रधान पर ट्रैक्टर से मनरेगा कार्य कराने का आरोप

Thu, 15 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पर ट्रैक्टर से मनरेगा कार्य कराने का आरोप
प्रधान पर ट्रैक्टर से मनरेगा कार्य कराने का आरोप
विज्ञापन

गौर ब्लॉक के ग्राम गोनहा का मामला
ग्रामीणों ने बीडीओ को दिया शिकायती पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। सरकार की ओर से गांव के जॉबकार्ड धारक मजदूरों को रोजगार सृजन कराने के लिए मनरेगा योजना चलाई जा रही है। मनरेगा में यह प्रावधान किया गया है कि गांव में जो भी विकास कार्य कराए जाएंगे वह मनरेगा मजदूरों से ही कराए जाएंगे, लेकिन गौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोनहा में एक मामला प्रकाश में आया है, जहां पर प्रधान ट्रैक्टर से जुताई कराकर सड़क पर मिट्टी का कार्य करा रहे हैं।

गौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोनहा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य हनुमान प्रसाद, बुद्धिराम, गोकुल प्रसाद ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में राम उजागिर के घर से इंटर कॉलेज तक सड़क पर खड़ंजा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें लगने वाली ईंट घटिया दर्जे की तो है ही प्रधान सड़क पर ट्रैक्टर से जुताई कर मिट्टी का कार्य करा रहे हैं। जबकि यह कार्य गांव के मनरेगा मजदूरों से होना था। ग्रामीणों ने बीडीओ को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि यदि शीघ्र दोषी ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कर कार्रवाई नहीं की गई। तो मनरेगा मजदूरों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। वहीं, प्रधान मातबर चौधरी ने बताया कि शिकायत चुनावी रंजिश में की जा रही है। सड़क पर जो ट्रैक्टर चल रहा है। वह मेरे गांव का कार्य नहीं है। बीडीओ रुकमणी वर्मा ने कहा कि जिस कार्य की शिकायत ग्रामीणों ने की है। उस कार्य योजना की स्वीकृति नहीं दी गई है और न ही ऐसे कार्यों का भुगतान होगा। फिर भी यदि गांव में मनरेगा कार्य को ट्रैक्टर से कराया गया है। तो उसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed