फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बाइक की चपेट में साइकिल, एक की मौत, तीन घायल

बाइक की चपेट में साइकिल, एक की मौत, तीन घायल

Tue, 12 Mar 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाइक की चपेट में साइकिल, एक की मौत, तीन घायल
बाइक की चपेट में साइकिल, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

सभी को पुलिस ने 108 सेवा से भेजा जिला अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पड़िया चौराहे पर बाइक की चपेट में साइकिल सवार आ गए। हादसे में गंभीर घायल साइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पकरी अधीन निवासी 60 वर्षीय श्रीपति गुप्ता साइकिल से सरसों की पेराई कराने भिटिया चौराहे पर जा रहे थे। अभी पड़िया चौराहे पर पहुंचे ही थे कि रुधौली से बस्ती की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की टक्कर हो गई। दोनों के मध्य इतनी जोरदार टक्कर हुई कि साइकिल और बाइक सवार करीब 25 मीटर दूर तक सड़क पर घिसटते रहे। चौराहे पर मौजूद लोग चीख-पुकार पर बचाने दौड़े। सड़क पर चारों घायल छटपटाते रहे। तभी ड्यूटी से वापस थाने जा रहे सिपाही प्रद्युम्न सिंह ने 1 08 एंबुलेंस सेवा को फोन कर सभी घायलों को सड़क के किनारे कराया। गंभीर घायल श्रीपति को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां श्रीपति ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे वाल्टरगंज के अन्य अन्य सिपाहियों ने भी तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। तीनों घायल युवकों की हालत काफी गंभीर है। इसमें एक की पहचान पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कटेसर गांव निवासी 25 वर्षीय आदित्य उर्फ विनोद चौधरी पुत्र रामअजोर चौधरी के रूप में हुई है। हालत गंभीर होने से दो अन्य युवकों का नाम-पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed