फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ताबड़तोड़ चोरियों से शहर में हड़कंप,हत्थे चढ़ा संदिग्ध

ताबड़तोड़ चोरियों से शहर में हड़कंप,हत्थे चढ़ा संदिग्ध

Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 20 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ चोरियों से शहर में हड़कंप,हत्थे चढ़ा संदिग्ध
डेमो - फोटो : डेमो
बस्ती। शहर में शनिवार रात टप्पेबाजी और दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की कई घटनाओं से सनसनी फैल गई। पुरानी बस्ती के पांडेय बाजार में घंटे भर के भीतर चार कारों का दरवाजा तोड़कर चोरी की कोशिश की गई। जबकि कोतवाली क्षेत्र की एक दुकान का शटर तोड़कर नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस के हाथ एक वीडियो फुटेज लगी है। जिसमें बाइक लिए दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। एक बाइक स्टार्ट करके भागने को तैयार खड़ा दिख रहा है तो दूसरा घटना को अंजाम देते प्रतीत हो रहा। दोनों की शिनाख्त व तलाश में टीमें जुट गई हैं।
विज्ञापन

घंटे भर में तीन लॉक तोड़े
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के व्यापारी रघुनंदन साहू के परिवार में कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। उनकी बहन दो अन्य महिलाओं के साथ शनिवार शाम कुछ काम से बाहर गई थीं। कार खड़ी करके सब्जी खरीदते वक्त ही दरवाजा खोल कर टप्पेबाजों ने पर्स चोरी कर लिया, जिसमें करीब 15 हजार नकद व अन्य सामान थे। थोड़ी ही देर बाद टप्पेबाजों ने पुरानी बस्ती क्षेत्र में एसबीआई के सामने खड़ी हितेश विश्नानी की कार में रखा बैग चोरी हो गया। एक अन्य दुकान के सामने खड़ी कार का भी लॉक खोलकर अंदर रखे लैपटॉप चुरा लिया। पुरानी बस्ती थाने में व्यापारी रघुनंदन साहू ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बस्ते में मिला शटर काटने का समान
बस्ती। कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित मोबाइल की दुकान का शटर काटकर चोरी की घटना हुई। इससे पहले कि चोर पूरी दुकान खाली करने के लिए अंदर लगे शीशे का दरवाज तोड़ने लगे तभी मकान मालिक की नींद खुल गई। दुकानदार को सचेत करते ही चोर भागने लगे। पुलिस की मदद से एक संदिग्ध को दबोच लिया गया। दुकान से चार मोबाइल, पावर बैंक आदि चोरी हो गया। दुकानदार अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार खुद को छात्र बताने वाले शातिर के बैग की तलाशी लेने पर बस्ते में किताबों के नीचे पेचकस व ताले तोड़ने के अन्य सामान मिले। एक बार वह पुलिस के चंगुल से भाग निकला लेकिन दोबारा दबोच लिया गया। कोतवाल का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed