फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 named booked

13 नामजद समेत डेढ़ सौ लोगों पर मुकदमा 

Mon, 11 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
13 named booked
पुलिस ने पकड़ा दलाल - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के भुसुड़ी गांव के सिवान से मझौआकला हनुमानगंज के बीच शनिवार को लगी आग के बाद तात्कालिक सहायता नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों की ओर से फायर बिग्रेड और तहसीलदार की गाड़ी, उनके चालकों, तहसीलदार, अग्निशमन कर्मियों तथा पुलिस कर्मियों पर पथराव भारी पड़ गया। इस मामले में पुलिस ने एसआई मोतीलाल की तहरीर पर 13 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर में आग की विभीषिका देख ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया था। उन्होंने समय से सहायता न मिलने पर तहसीलदार के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर पथराव कर अपना विरोध दर्ज कराया था। शाम चार बजे के बाद गुस्साए ग्रामीण पीएसी के आने की सूचना के बाद मौके से भागे। इस मामले में पुलिस ने अभय प्रताप सिंह  पुत्र प्रेमशंकर, शुभम पुत्र राजेंद्र सिहं, गणेश पुत्र सुरेंद्र सिहं, रोजगार सेवक गोपाल चौधरी, धर्मराज पुत्र शमसेर सिंह, विपिन पुत्र लाल जी सिंह, लालजी पुत्र जोकर सिंह, सिंटू पुत्र खदेरू सिंह, लल्लू पुत्र हरिहर प्रसाद, पप्पू पुत्र रमाकांत मिश्र, पिंटू यादव पुत्र लालमोहन, रामजीत पुत्र रामदास एवं अर्जुन पुत्र पाटन सहित 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ ही सेवन क्रिमनल ला अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed