फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

Sun, 28 Apr 2019 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन

पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
लालगंज थाने के बाघापार शुक्ल की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बाघापार शुक्ल निवासी 25 वर्षीय विवाहिता का पंखे से लटका शव मिला। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे संदिग्ध हालत में शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साड़ी के फंदे में बंधे शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विवाहिता की मां विंध्यवासिनी ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 15 दिनों से हमसे बात भी नहीं करने दिए। विवाहिता के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि उसके फोन पर जीजा अवधेश ने बताया कि सिम्पा के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा है। आनन-फानन भाई धर्मेन्द्र पिता कपिल देव सहित गांव के लोग ससुराल बाघापार पहुंचे। जहां फाटक तो खुला देखा लेकिन सिम्पा का शव लटक रहा था। भाई ने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। थानाध्यक्ष लालगंज विकास यादव और सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मुंडेरवा थाने के पड़री निवासी पिता कपिल देव की तहरीर में लिखा है कि सिम्पा की शादी मई 2013 में हिन्दू रीति-रिवाज से लालगंज थानाक्षेत्र के बाघापार निवासी अवधेश पुत्र रामसुरेश के साथ की थी। कुछ दिन बाद बेटी सिम्पा को दहेज को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जान लगा। इसको लेकर कई बार सुलह-समझौता भी हुआ लेकिन आखिर में शनिवार को हत्या कर शव कुंडी में लटका ही दिए। थानाध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि पति अवधेश, सास विंध्यवासिनी ससुर राम सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed