फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... डंठल जलाते समय झुलसकर महिला की मौत

फोटो... डंठल जलाते समय झुलसकर महिला की मौत

Tue, 23 Apr 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो... डंठल जलाते समय झुलसकर महिला की मौत
फोटो...
विज्ञापन

डंठल जलाते समय झुलसकर महिला की मौत
छावनी थाने के नाल्हीपुर गांव की घटना
काटे गए खेत से गेहूं का डंठल जला रहे थे गांव के किसान
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाने के नाल्हीपुर में सोमवार शाम करीब पांच बजे गेहूं का डंठल जलाते समय मानसिक रूप से कमजोर महिला की झुलसकर मौत हो गई। लावारिस घूमने वाली उस महिला को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।
गांव के लोगों का कहना है कि लगभग दो हेक्टेयर गेहूं की फसल हार्वेस्टर से कटाई हुई थी। सोमवार को गांव के लोग डंठल जलाने गए। आग लगाने के बाद लोग खेतों के किनारे खडे़ होकर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर काफी दिनों से घूमने वाली एक महिला खेत में जरूरी काम से गई थी। तेज हवाओं के कारण आग काफी फैल गई। इसी बीच झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोग बताते हैं कि हाथ में डंडा व बोतल का पानी लिए खेतों की तरफ जाते समय उसे रोकने लगे लेकिन वह भागकर खेत में चली गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड और छावनी थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मगर दमकल नहीं पहुंचा। उपनिरीक्षक विजय यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


रघुनाथपुर में ढाई बीघा फसल जली
मानिकचन्द। वाल्टरगंज क्षेत्र के रघुनाथपुर में दोपहर के समय लगी आग में ढाई बीघा फसल जल गई। आनन-फानन गांव के अलावा पड़ोसी गांव लोहर पुरवा, पोखर भिटवा गांव से लोग पहुंच कर आग पर काबू पाया। डंठल वाले खेत में आग बुझाई गई। इस बीच गांव के रामनरेश का ढाई बीघे गेहूं की फसल जल गई। फायर सर्विस की गाड़ी भी बाद में पहुंची। हलका लेखपाल विनोद कुमार मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed