फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
फोटो
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
बलरामपुर जिले के माहनजोत में शिक्षक थे रमेश चौहान
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के नरखोरिया पड़ाव पर मंगलवार की शाम कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के खौरहवा मोहल्ला निवासी बाइक सवार 35 वर्षीय रमेश कुमार चौहान गंभीर रूप से चोटिल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में कार चालक गोरखपुर जिले के थाना राजघाट, खोखरा निवासी 28 वर्षीय दानिश अहमद को भी चोटें आईं हैं। उनकी हालत सामान्य है।

हादसा 3:45 बजे तब हुआ जब रमेश चौहान अपनी बाइक से बस्ती से डुमरियागंज की ओर जा रहे थे। वह बलरामपुर जिले के उतरौला थाना क्षेत्र के माहनजोत प्राथमिक विद्यालय मे प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। अभी वह नरखोरिया पड़ाव पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट मे आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश के सिर का हेलमेट हवा में उछल कर दूर जा गिरा, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची असनहरा चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने तत्काल परिवार के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed