फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नि:शुल्क बीज वितरण शिविर में हंगामा

नि:शुल्क बीज वितरण शिविर में हंगामा

Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नि:शुल्क बीज वितरण शिविर में हंगामा
निशुल्क बीज वितरण शिविर में हंगामा
विज्ञापन

गौर ब्लॉक मुख्यालय पर बीज बांटते हुआ बवाल

बभनान।
गौर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को निशुल्क बीज वितरण शिविर में अव्यवस्था और वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए किसानों ने बवाल काटा। बीज कम होने पर कुछ किसान जबरदस्ती बीज उठा ले गए। शिविर के मुख्य अतिथि के तौर मौजूद कप्तानगंज विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ल के अनुज दीपचंद शुक्ल असहज दिखे।

कृषि विभाग की तरफ से शुक्रवार को उन्नतशील किस्म के बीजों को बढ़ावा देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। योजना के तहत एक एकड़ या इससे कम रकबा वाले 517 किसानों में चना, मसूर, सरसों का बीज वितरित किया जाना था। दोपहर बाद वितरण शुरू होने के कुछ देर तक सब कुछ ठीक रहा। पर उनके जाते ही किसान बीज की बोरियों पर टूट पड़े। छीनाझपटी करते हुए उठा ले गए। किसान विद्यालय गौर के सहायक विकास अधिकारी कृषि एससी गौतम ने बताया कि किसानों को कतार में खड़ा कराया गया था। अचानक कुछ किसान हंगामा करते हुए बीज उठा ले गए। रजिस्ट्रेशन 75 प्रतिशत किसानों को बीज वितरित करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed