फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आंधी पानी का कहर, चार जख्मी

आंधी पानी का कहर, चार जख्मी

Thu, 15 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
आंधी पानी का कहर, चार जख्मी
एक बार फिर आंधी ने जिले में तबाही मचाई है। कई के टिनशेड उड़ गए तो कई झोपड़ियां भई जमींदोज हो गई। आंधी पानी के दौरान वाहनों के टकराने से चार लोग जख्मी भी हुए हैं।
विज्ञापन

वाल्टरगंज क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित देवी पेट्रोल पंप के सामने दो ट्रकों की टक्कर हो गई। रीवा (मध्य प्रदेश) से सीमेंट लादकर चालक दिलदार (26) बढ़नी जा रहा था। आंधी के दौरान दूसरा ट्रक भिड़ गया। चालक दिलदार व खलासी शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना भिरिया मार्ग पर हुई। बाइक से जा रहा दीपक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को देकर सल्टौआ पीएचसी पहुंचाया जहां से गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। तीसरी घटना वाल्टरगंज पेट्रोल पंप के पास हुई। यहां खड़े ट्रक से टकराकर बस्ती से डुमरियागंज जा रहे रमाकांत तिवारी निवासी पुराना डाकखाना बस्ती घायल हुए हैं। 108 एंबुलेंस सेवा से पीएचसी पहुंचाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed