{"_id":"59412c314f1c1b2f098b48b1","slug":"121497443377-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही महिला को कुचला,मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रही महिला को कुचला,मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर छावनी थाना क्षेत्र के पचवस के सामने बुधवार तड़के सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पचवस गांव की निवासी कमला पत्नी फागू बुुधवार तड़के करीब चार बजे उठी। नित्यक्रिया से निवृत्त होने घर से बाहर निकली। हाइवे पार करते समय फैजाबाद की तरफ जा रहे वाहन ने चपेट में ले लिया। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग जाग गए और भागकर पहुंचे तो देखा कि महिला का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था। मृतक को एक बेटी पैदा हुई थी, जिसकी कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह हाइवे के किनारे स्थित घर में पति के साथ रहती थी।