फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रधान का वितीय अधिकार सीज, जांच शुरू

प्रधान का वितीय अधिकार सीज, जांच शुरू

Thu, 15 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रधान का वितीय अधिकार सीज, जांच शुरू
प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज, जांच शुरू
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के आदेश पर हुई जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। गौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुस्लिम पैकोलिया की ग्राम प्रधान आशिया खातून के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार डीएम डॉ. राजशेखर ने प्रतिबंधित कर दिया है। ग्राम पंचायत में सरकारी धन की बंदरबांट किये जाने के मामले की जांच के लिए जिला गन्ना अधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

मुस्लिम पैकोलिया गांव निवासी अब्दुल माजिद उर्फ पप्पू खान ने विगत कई माह पूर्व शपथ पत्र के साथ शासन प्रशासन को बिंदुवार शिकायत पत्र देकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच की मांग की गई थी। जिस पर जिला अधिकारी ने मुस्लिम पैकोलिया ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की जांच उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र बस्ती से कराया था। चार बिंदुओं पर जांच की गई और शिकायत सही पाई गई। जांच अधिकारियों ने ग्राम प्रधान आशिया खातून को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा, मगर उचित जवाब न दे पाने पर डीएम ने प्रधान का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार प्रतिबंधित करते हुए विकास कार्य का संचालन के लिए तीन सदस्य टीम गठित कर दी है। बीडीओ रुक्मिणी वर्मा ने बताया कि मुस्लिम पैकोलिया ग्राम प्रधान आसिया खातून का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार डीएम ने प्रतिबंधित कर दिया है। ब्लॉक कार्यालय को पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed