फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शराब ने ली दो युवकों की जान

शराब ने ली दो युवकों की जान

Sat, 07 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
शराब ने ली दो युवकों की जान
फोटो
विज्ञापन

शराब ने ली दो युवकों की जान
दुबौलिया क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में घटना
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है।
माझा किता अव्वल गांव निवासी मनीराम (35) शुक्रवार रात शराब के नशे में थे। गांव के लोगों का कहना है कि मनीराम शराब का लती था। शुक्रवार शाम फैजाबाद के मया बाजार से शराब पी कर देर रात गांव आया। गांव के बाहर काली मंदिर के पास बेहोशी की हालत में पड़ा था। जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचे तो मनीराम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर देर रात पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना बैरागल उपाध्याय गांव की है। 37 वर्षीय हरिश्चंद्र शुक्रवार शाम शराब पीकर घर पहुंचा। अंदर से कमरा बंद कर सो गया। सुबह काफी देर तक हरिश्चंद्र के नहीं जगने पर परिवार के लोग आवाज लगाने लगे। लेकिन हरिश्चंद्र के नहीं जगने पर दरवाजे को किसी तरह खोल कर लोग कमरे के अंदर पहुंचे। देखा कि बिस्तर पर हरिश्चंद्र मृत पड़ा है। घटना की सूचना दुबौलिया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार वालों का कहना है कि हरिश्चंद्र शराब का आदी था। अक्सर पत्नी मालती को मारता-पीटता रहता था। जिससे नाराज होकर पत्नी एक सप्ताह पहले ही अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चली गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता का कहना है कि दोनों के परिवार वालों के अनुसार दोनों की मौत शराब पीने से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त लाश मिली
65 वर्षीय व्यक्ति की नहीं हो सकी शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के अप ट्रैक पर शनिवार सुबह दो भागों में बंटी लाश बरामद हुई। पुलिस शिनाख्त कराने में लगी रही लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

करीब 65 वर्षीय सांवला रंग, सफेद बाल, नीली लुंगी, सफेद कमीज शरीर पर थी। तीन फिट का डंडा व ट्रैक पर सुर्ती से भरी चुनौटी भी मिली है। वृद्ध का शरीर कमर से पूरी तरह कटकर अलग हो गया था। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोल नम्बर 570/25 के पास दो भाग में बंटी लाश की सूचना पुरानी बस्ती पुलिस को स्थानीय लोगों ने दी थी। एसआई कलाधर दुबे, हरीश सिंह, कांस्टेबल विशंभर मौर्या ने भीड़ के बीच शिनाख्त कराने की कोशिश की। पहचान नहीं हो पाने पर शव को मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed