फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सांड ने सींग घोंपकर युवक को मार डाला

सांड ने सींग घोंपकर युवक को मार डाला

Mon, 11 Dec 2017 12:13 AM IST
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा
बस्ती, उत्तर प्रदेश्ा Updated Mon, 11 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांड ने सींग घोंपकर युवक को मार डाला
‌बिलख्‍ाते प‌रीजन। - फोटो : बस्‍ती
बस्ती/छावनी। शनिवार आधीरात को फोरलेन पर बसे पचवस गांव में सांड़ ने 35 वर्षीय किसान को खदेड़कर सींग घोंप डाला। गंभीर हालत में उसे निकट की सीएचसी पर ले जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पूरे क्षेत्र के पशु पालकों में खौफ व्याप्त है। पुलिस ने शव पोस्टमाटम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पचवस निवासी रामचंदर (35 वर्ष ) का घर खपरैल का है, जिसके बरामदे में सोकर बाहर जानवरों की देखभाल करते थे। सामने ही छप्पर में उनकी गाय बंधी थी। रात करीब साढ़े 12 बजे गाय की घारी के पास एक सांड़ पहुंचा। उसके पहुंचते ही आसपास बंधे अन्य जानवर हरकत में आ गए। आवाज सुनकर ओसारे में सोए राम चंदर की नींद टूट गई। तपाक से उठकर वह घारी के पास चले गए। तब तक सांड़ गाय के पास पहुंचकर मारने लगा। गाय को सांड़ से बचाने के लिए राम चंदर ने उसे जैसे ही हांकना चाहा, वह पलट कर इन पर ही हमला बोल दिया।
विज्ञापन


उनकी चीख सुन कर पत्नी दौड़कर पहुंची लेकिन तब तक सांड़ उन्हें सींग घोंपकर लहूलुहान कर चुका था। पति को इस हालत में देख पत्नी चिल्लाने लगीं। आवाज सुन कर पड़ोसी पहुंच गए और उन्हें छावनी के एक निजी अस्पताल पर ले जाया गया, जहां डाक्टर ने इलाज से पहले मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी पूनम शव देख बदहवास हो गईं। पुत्री अनीता (10 वर्ष ) पुत्र प्रिंस (5 वर्ष ) और अरविंद (3 वर्ष) पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed