{"_id":"594fbba14f1c1b4d7b8b46ef","slug":"11498397601-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से महिला, ट्रक से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से महिला, ट्रक से युवक की मौत
Updated Sun, 25 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग अलग क्षेत्रों में रविवार को ट्रेन एवं ट्रक हादसे में महिला और युवक की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक लालगंज के साहूपार निवासी अजित था।
रविवार भोर गौर रेलवे स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर पूरब केसरई गांव के पास अप रेलवे ट्रैक पर महिला की क्षत विक्षत लाश मिली। दुर्घटना की सूचना पर गौर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक आरके राणा ने बताया कि दोपहर तक पहचान कराने की कोशिश की गई। लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष है।
दूसरा हादसा संतकबीरनगर के धनघटा में हुआ। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के साहूपार निवासी 23 वर्षीय अजित और उनके रिश्तेदार बाइक से किसी काम से संतकबीर नगर गए थे। वापस अपने घर आ रहे थे की धनघटा पहुंचते ही सामने से ट्रक ने टक्कर मार दिया। अजित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके रिश्तेदार बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोग शव लाने के लिए संतकबीर नगर के लिए रवाना हो गए।